खेती के गुर सिखा रहा किसान ज्ञान रथ फोटो है 2 मेंकैप्सन- किसानों को खेती की जानकारी देते डॉ ब्रजेंदू.प्रतिनिधि, खगड़ियाबिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर द्वारा विकसित किसान ज्ञान रथ जिले के किसानों को खेती का गुर सिखा रहा है. उल्लेखनीय है कि बीते 10 दिन पूर्व सबौर से जिला कृषि विज्ञान केंद्र पहुंचा किसान ज्ञान रथ कई तकनीकी सुविधाओं जैसे टीवी स्क्रीन पर विभिन्न कृषि तकनीक एवं प्रणालियों पर चलचित्र, मृदा परीक्षण प्रयोगशाला तथा प्रर्दशनी कक्ष के द्वारा कृषकों, ग्रामीण युवक युवतियों के लिए आधुनिक कृषि प्रणालियों तथा कृषि संबंधित स्वरोजगार उन्मुख विधाओं पर ज्ञान प्रदान कर रहा है. शनिवार को गोगरी प्रखंड के बन्नी गांव में किसान चौपाल के माध्यम से कृषकों एवं ग्रामीण युवक युवतियों के समक्ष किसान ज्ञान रथ द्वारा मृदा परीक्षण, समेकित कृषि प्रणाली, मशरूम उत्पादन, जीरो टिलेज मशीन का उपयोग तथा अन्य विषयों पर लगभग सवा सौ किसान एवं ग्रामीण महिलाओं को तकनीकी जानकारी दी गयी. साथ ही केंद्र के कार्यक्रम समन्वयक, डाॅ ब्रजेंदू कुमार, कृषि अभियंत्रण के वैज्ञानिक, ई मनोज कुमार राय, गृह वैज्ञानिक डाॅ अनिता कुमारी, पशुपालन के वैज्ञानिक डाॅ सत्येन्द्र कुमार तथा पौधा संरक्षण की वैज्ञानिक सीमा कुमारी ने कृषकों को उनकी फसलों, उत्पादन एवं पशुपालन संबंधी समस्याओं का निदान किया एवं विभिन्न कृषि तकनीकों पर परिचर्चा की. मौके पर जिया लाल वर्मा, कृष्ण मोहन सिंह, सकलदेव सिंह, पूजा भारती, सरोजनी देवी आदि किसान उपस्थित थे.
खेती के गुर सिखा रहा किसान ज्ञान रथ
खेती के गुर सिखा रहा किसान ज्ञान रथ फोटो है 2 मेंकैप्सन- किसानों को खेती की जानकारी देते डॉ ब्रजेंदू.प्रतिनिधि, खगड़ियाबिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर द्वारा विकसित किसान ज्ञान रथ जिले के किसानों को खेती का गुर सिखा रहा है. उल्लेखनीय है कि बीते 10 दिन पूर्व सबौर से जिला कृषि विज्ञान केंद्र पहुंचा किसान ज्ञान […]
