आरक्षण नहीं, शक्षिा से ही होगा समुचित विकास

आरक्षण नहीं, शिक्षा से ही होगा समुचित विकास फोटो है 1 मेंकैप्सन- उपस्थित ग्रामीणों की भीड़बेलदौर. किसी भी पिछड़े समुदाय का विकास आरक्षण से नहीं बल्कि शिक्षा से ही संभव है. बगैर शिक्षा के कोई भी समाज आरक्षण का समुचित लाभ नहीं ले सकेगा. उक्त बातें पान, तांती, चैपाल, बुनकर महादलित संघ के प्रदेश अध्यक्ष […]

आरक्षण नहीं, शिक्षा से ही होगा समुचित विकास फोटो है 1 मेंकैप्सन- उपस्थित ग्रामीणों की भीड़बेलदौर. किसी भी पिछड़े समुदाय का विकास आरक्षण से नहीं बल्कि शिक्षा से ही संभव है. बगैर शिक्षा के कोई भी समाज आरक्षण का समुचित लाभ नहीं ले सकेगा. उक्त बातें पान, तांती, चैपाल, बुनकर महादलित संघ के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र तांती ने महिनाथनगर में जिला संघ के बैठक को संबोधित करते हुए कही. अपने संबोधन में इस समुदाय को अनुसूचित जाति का दर्जा देने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सराहना करते हुए कहा कि उन्हीं के प्रयास से इस समुदाय को इस वर्ग में सम्मिलित किया जा सका है. उन्होंने बच्चों को समुचित शिक्षा देने पर बल देते हुए कहा कि शिक्षा ही विकास का सही हथियार है एवं इसी हथियार के सहारे समाज को उन्नत बनाया जा सकता है. बैठक का आयोजन महिनाथनगर पंचायत के भोलादास बासा पर किया गया. जिसमें संघ के कई वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे. मौके पर ठाकुर प्रसाद तांती, सर्जना तांती, कामेश्वर दास, महेश्वर शर्मा, गणेश तांती, नीलकमल शर्मा, रामचंद्र तांती आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >