स्वच्छ व सुंदर खगड़िया का सपना होगा साकार फोटो है 13 मेंकैप्सन- वितरण करते नगर सभापति व कार्यपालक पदाधिकारीप्रतिनिधि, खगड़िया. शहर में शौचालय निर्माण को लेकर शनिवार को स्थानीय टाउन हॉल में शिविर लगाया गया. शिविर का उद्घाटन जिलाधिकारी साकेत कुमार ने किया. इस दौरान 15 लाभार्थियों के बीच शौचालय निर्माण के लिए कार्यादेश का वितरण किया गया. कार्यादेश का वितरण नगर सभापति मनोहर कुमार यादव, कार्यपालक पदाधिकारी पूनम कुमारी द्वारा किया गया. उल्लेखनीय है कि नगर परिषद क्षेत्र को नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत सभी वार्ड के लिए कुल 491 लाभार्थियों का शौचालय निर्माण का लक्ष्य दिया गया था. जिसमें से 238 लाभार्थियों के बीच नगर परिषद द्वारा कार्यादेश का वितरण किया गया. कार्यादेश प्राप्त के बाद लाभार्थियों द्वारा शौचालय का निर्माण किया जा रहा है. लाभार्थियों को आगामी 16 जनवरी को प्रथम किस्त की राशि 7 हजार 500 रुपये का वितरण करने के लिए तिथि निर्धारित कर दी गयी. मौके पर वार्ड पार्षद पप्पू यादव, अमरनाथ झा, विजय कुमार, संजीव कुमार, रणवीर कुमार आदि मौजूद थे.
स्वच्छ व सुंदर खगड़िया का सपना होगा साकार
स्वच्छ व सुंदर खगड़िया का सपना होगा साकार फोटो है 13 मेंकैप्सन- वितरण करते नगर सभापति व कार्यपालक पदाधिकारीप्रतिनिधि, खगड़िया. शहर में शौचालय निर्माण को लेकर शनिवार को स्थानीय टाउन हॉल में शिविर लगाया गया. शिविर का उद्घाटन जिलाधिकारी साकेत कुमार ने किया. इस दौरान 15 लाभार्थियों के बीच शौचालय निर्माण के लिए कार्यादेश का […]
