पोषाहार के गुणवत्ता की नियमित करें जांचबेलदौर. प्रखंड अनुश्रवण सह समीक्षा कमेटी की बैठक शनिवार को एसडीओ संतोष कुमार की अध्यक्षता में हुई. ई किसान भवन में आयोजित इस बैठक में बाल विकास परियोजना से संबंधित क्रिया कलापों की अद्यतन समीक्षा की गई. इस क्रम में एसडीओ ने सीडीपीओ को कई महत्वपूर्ण सुझााव भी दिये. इसके अलावा केंद्रों पर मिलने वाले पोषाहार के गुणवत्ता की नियमित जांच करने के अलावा बच्चों का मानक विकास के बारे में माहवारी रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया. केंद्रों पर पेयजल के उपलब्धता के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि वैसे केंद्रों की पहचान की जाए जहां कि दौ सो मीटर की दूरी से ज्यादा दूरी पर पेयजल मिल रहा हो. सीडीपीओ श्वेता कुमारी ने बच्चों के विकास से संबंधित पंजी का आवंटन विगत 2011 से नहीं किए जाने तथा पोषाक राशि का आवंटन विगत दो वित्तीय वर्ष से नहीं किए जाने की जानकारी दी. बैठक में प्रखंड प्रमुख अनिल कुमार यादव, बीडीओ अमरेंद्र कुमार, जदयू के ब्रह्मचारी सिंह, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी देवेंद्र प्रसाद सहित कमेटी के सभी सदस्यों ने भाग लिया.
पोषाहार के गुणवत्ता की नियमित करें जांच
पोषाहार के गुणवत्ता की नियमित करें जांचबेलदौर. प्रखंड अनुश्रवण सह समीक्षा कमेटी की बैठक शनिवार को एसडीओ संतोष कुमार की अध्यक्षता में हुई. ई किसान भवन में आयोजित इस बैठक में बाल विकास परियोजना से संबंधित क्रिया कलापों की अद्यतन समीक्षा की गई. इस क्रम में एसडीओ ने सीडीपीओ को कई महत्वपूर्ण सुझााव भी दिये. […]
