किसानों ने बुलायी पंचायत, नहीं पहुंचे व्यापारी

किसानों ने बुलायी पंचायत, नहीं पहुंचे व्यापारी बेलदौर. प्रखंड मुख्यालय के मध्य विद्यालय फरेबाबासा में मकई बिक्री करने वाले किसानों ने राशि भुगतान के लिए रविवार को एक सामाजिक बैठक बुलायी. फरेबा बासा के मक्का किसान जवाहर शर्मा, अशोक मंडल एवं चंद्रदेव मंडल ने गांव के ही मक्का व्यवसायी अनिरुद्ध मंडल के यहां मकई की […]

किसानों ने बुलायी पंचायत, नहीं पहुंचे व्यापारी बेलदौर. प्रखंड मुख्यालय के मध्य विद्यालय फरेबाबासा में मकई बिक्री करने वाले किसानों ने राशि भुगतान के लिए रविवार को एक सामाजिक बैठक बुलायी. फरेबा बासा के मक्का किसान जवाहर शर्मा, अशोक मंडल एवं चंद्रदेव मंडल ने गांव के ही मक्का व्यवसायी अनिरुद्ध मंडल के यहां मकई की उधार बिक्री की थी. व्यापारी ने किसानों से शर्त के मुताबिक समय से राशि का भुगतान नहीं किया. राशि भुगतान को लेकर पंचायत बुलायी गयी, लेकिन व्यवसायी पंचायत में नहीं पहुंचा और किसान ने सर्व सम्मति से पुन: बैठक बुलाने का निर्णय लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >