आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम फोटो है 9 मेंकैप्सन- एनएच पर लगा जाम का दृश्यप्रतिनिधि, खगड़ियाहोमगार्ड के जवान अरविंद यादव की सड़क दुर्घटना में शनिवार की देर शाम हुई मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने रविवार को नन्कूमंडल टोला के समीप एनएच 31 पर सड़क जाम कर दिया. सड़क जाम लगभग 4 घंटे तक […]

आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम फोटो है 9 मेंकैप्सन- एनएच पर लगा जाम का दृश्यप्रतिनिधि, खगड़ियाहोमगार्ड के जवान अरविंद यादव की सड़क दुर्घटना में शनिवार की देर शाम हुई मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने रविवार को नन्कूमंडल टोला के समीप एनएच 31 पर सड़क जाम कर दिया. सड़क जाम लगभग 4 घंटे तक रहा. मृत जवान के परिजन व ग्रामीण मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. साथ ही अरविंद को ठोकर मारने वाले ट्रैक्टर को जब्त करने व चालक को गिरफ्तार करने की मांग रहे थे. मुफस्सिल थाना व चित्रगुप्त नगर थाना की पुलिस के पहुंचने के बाद जाम को हटाया गया. जाम के कारण वाहनों की कतार लगभग दो किलोमीटर तक लग गयी. जिस कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई. इधर पुलिस के समझाने बुझाने के बाद परिजन शव को सड़क पर उठा कर दाह संस्कार के लिए ले गये. साथ ही पुलिस ने ठोकर मारने वाले ट्रैक्टर की बरामदगी व चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का आश्वासन दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >