टूटी दलीय सीमा, ग्रामीण भी एकजुट फोटो. 11 में कैप्सन. सर्वदलीय व ग्रामीणों की बैठक को संबोधित करते युवा शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष. रेलवे की मनमानी के खिलाफ सभी दलों के नेताओं ने किया एकजुटता का प्रदर्शन पुस्तकालय भवन में जुटे लोगों ने कहा, निर्दोष लोगों को फंसाने से बाज आये रेल प्रशासन पीड़ित परिवार को मुआवजा देने के बजाय प्रताड़ित करने पर जताया आक्रोश —————-इस दुख की घड़ी में रेलवे की मनमानी के खिलाफ सभी ग्रामीण एकजुट हैं. निर्दोष लोगों को झूठे केस में फंसाने से रेल प्रशासन की पोल खुल गयी है. इसके खिलाफ एकजुट होकर मुकाबला किया जायेगा. जिला प्रशासन व सर्वदलीय नेताओं की भूमिका काफी सराहनीय है. राम स्वरूप राम, सेवानिवृत शिक्षक ————–किसी को डरने की जरूरत नहीं है. सच को सामने लाने के लिए सभी को एकजुट रहना होगा. दुर्घटना बाद हुआ प्रदर्शन अहिंसक था. रेलवे निर्दोष लोगों को केस में फंसा रही है. शुरू से ही रेल प्रशासन की भूमिका पीड़ित परिवार को प्रताड़ना देने जैसी रही है. इसे बरदाश्त नहीं किया जायेगा. नागेंद्र सिंह त्यागी, प्रदेश अध्यक्ष, युवा शक्ति ————-संसारपुर रेल हादसा के बाद रेलवे की मनमानी पर सांसद से अनुरोध है कि वह लोकसभा में इस मामले को उठा कर खगड़िया के लोगों की आवाज बनें. फुलेंद्र पासवान, पंचायत समिति सदस्य ————-झूठे मुकदमे में फंसाने पर तुरंत लगाम लगना चाहिये. भयाक्रांत लोग ही कानून हाथ में लेने को विवश हो जाते हैं. इसका ख्याल भी जिला व रेल प्रशासन को रखना होगा. इस पूरी लड़ाई में सभी ग्रामीण एकजुट हैं. रामविलास महतो, मुखिया, संसारपुर —————प्रतिनिधि, खगड़ियासंसारपुर रेल हादसा शांत होने की बजाय सुलगता ही जा रहा है. रेलवे की मनमानी के खिलाफ लोगों में गुस्सा उबाल पर है. साथ ही सोनपुर मंडल के डीआरएम के खिलाफ भी ग्रामीणों व नेताओं ने मोरचा खोल रखा है. रविवार को संसारपुर पुस्तकालय भवन में सभी दलों के नेताओं व ग्रामीण सहित पंचायत जनप्रतिनिधियों की आमसभा हुई. इसमें घटना बाद जिला प्रशासन व राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ताओं की भूमिका की सराहना की गयी. साथ ही रेल प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए चरणबद्ध आंदोलन पर विचार किया गया. बैठक में वक्ताओं ने एकजुटता का संदेश देते हुए रेलवे की मनमानी का विरोध करने का एलान किया. पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए दलीय सीमा भी टूटती नजर आयी. अधिकांश दलों के नेता ने एक मंच से इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर लड़ाई लड़ने पर जोर दिया. इस मौके पर मुखिया रामविलास महतो, सरपंच प्रतिनिधि राजीव राय, पैक्स अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने कहा कि विपदा की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ गैर जिम्मेदाराना व्यवहार करने वाले डीआरएम का तुरंत तबादला किया जाये. युवा शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसी को डरने की जरूरत नहीं है. दुर्घटना बाद हुए विरोध प्रदर्शन को अहिंसक बताते हुए श्री त्यागी ने रेल प्रशासन को सुधरने चेतावनी दी. बैठक में मौजूद राजनीतिक, सामाजिक कार्यकर्ताओं के अलावा ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया. इसमें रेल प्रशासन द्वारा निर्दोष लोगों पर किये गये मुकदमे वापस लेने, मृत बालक के परिवार को उचित मुआवजा व घायलों के इलाज का खर्च देने, रेल व जिला पुलिस प्रशासन से निर्दोष लोगों को बेवजह तंग नहीं करने की मांग शामिल है. इस मौके पर पूर्व मुखिया विंदेश्वरी महतो, बैजू राम, चंदन पासवान, संजीव कुमार, सरपंच सुरेन्द्र राम, सुधाकर राम, बमशंकर पटेल, गोपाल महतो, सुनीता देवी, रीना देवी, उमा देवी, रामजी राम आदि मौजूद रहे.
टूटी दलीय सीमा, ग्रामीण भी एकजुट
टूटी दलीय सीमा, ग्रामीण भी एकजुट फोटो. 11 में कैप्सन. सर्वदलीय व ग्रामीणों की बैठक को संबोधित करते युवा शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष. रेलवे की मनमानी के खिलाफ सभी दलों के नेताओं ने किया एकजुटता का प्रदर्शन पुस्तकालय भवन में जुटे लोगों ने कहा, निर्दोष लोगों को फंसाने से बाज आये रेल प्रशासन पीड़ित परिवार […]
