धीरे-धीरे ठंड की दस्तक

खगड़िया : सर्दी धीरे-धीरे दस्तक दे रही है. ठंड शुरू होते ही गरम कपड़ों के बाजार में रौनक बढ़ गयी है. व्यापारियों के चेहरे भी खिल गये हैं. बाजार में कोट-पैंट, जैकेट के साथ स्वेटर की मांग में तेजी आयी है. स्थानीय लोग अपने परिवार के साथ गोगरी के बाजार में भी गर्म कपड़ों की […]

खगड़िया : सर्दी धीरे-धीरे दस्तक दे रही है. ठंड शुरू होते ही गरम कपड़ों के बाजार में रौनक बढ़ गयी है. व्यापारियों के चेहरे भी खिल गये हैं. बाजार में कोट-पैंट, जैकेट के साथ स्वेटर की मांग में तेजी आयी है. स्थानीय लोग अपने परिवार के साथ गोगरी के बाजार में भी गर्म कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं.

ऐसे ही पास के शोरूम में भी इन दिनों खासी रौनक है. दुकानदार अर्जुन जैन ने बताया कि गर्म कपड़ों में गर्म कमीज की भी बिक्री शुरू हो गयी है. लेटेस्ट जैकेट की डिमांड ज्यादा है. कोट-पैंट के प्रति भी लोगों का रुझान बढ़ा है.

अब तो बच्चों के लिए भी कोट, पैंट का सूट खरीदा जा रहा है. दुकानदार कहते हैं कि उनके यहां पांच हजार से लेकर सात हजार रुपये तक के कोट, पैंट उपलब्ध हैं. आठ सौ रुपये तक की जवाहर कट जैकेट भी है. परंपरागत बाजार के साथ मॉल्स में भी गर्म कपड़ों की दुकानों पर रौनक दिखायी दे रही है.

सर्दी के आते ही बाजार में महिलाओं, बच्चों और पुरुषों के लिए नये-नये डिजाइन के गरम कपड़े बाजार में उपलब्ध हैं. ऐसे में कोट, पैंट, जैकेट के साथ स्वेटर, कार्डिगन की मांग भी बढ़ गयी है. व्यवसायियों को भी अब उम्मीद जगी है कि उनकी अच्छी बिक्री हो जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >