विरोध में किया सड़क जाम

विरोध में किया सड़क जाम फोटो है 16 मेंकैप्सन- सड़क जाम करते ग्रामीणबखरी एवं अलौली बस स्टैंड संचालकों की मनमानी बढ़ीबखरी बस स्टैंड संचालकों पर टमटम चालको को पीटने का आरोपअलौली, बखरी थानाध्यक्ष मिल कर करेंगे निदानप्रतिनिधि, अलौलीबखरी- अलौली मुख्य मार्ग पर हरिपुर बाजार के समीप शनिवार को ग्रामीणों ने बस स्टैंड संचालकों के मनमानी […]

विरोध में किया सड़क जाम फोटो है 16 मेंकैप्सन- सड़क जाम करते ग्रामीणबखरी एवं अलौली बस स्टैंड संचालकों की मनमानी बढ़ीबखरी बस स्टैंड संचालकों पर टमटम चालको को पीटने का आरोपअलौली, बखरी थानाध्यक्ष मिल कर करेंगे निदानप्रतिनिधि, अलौलीबखरी- अलौली मुख्य मार्ग पर हरिपुर बाजार के समीप शनिवार को ग्रामीणों ने बस स्टैंड संचालकों के मनमानी के विरोध में सड़क जाम कर दिया. सड़क जाम लगभग दो घंटे तक किया गया. हालांकि पुलिस के पहुंचने के बाद जाम हटा लिया गया. इस दौरान उक्त मार्ग से जाने-आने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गयी. ग्रामीणों ने बताया कि थानाध्यक्ष सुनील कुमार सहनी की उपस्थिति में बखरी से अलौली तक का किराया निर्धारित कर दिया गया है. इसके बावजूद भी बखरी बस स्टैंड में संचालकों द्वारा मनमानी की जाती है. पांच दिनों से वाहनों का परिचालन बंद कर दिया गया है. टमटम चालकों के साथ मारपीट की जाती है. टमटम चालक मनोहर सिंह, रोशन कुमार, पृथ्वी सिंह ने बताया कि बखरी बस स्टैंड पर इनलोगों के साथ मारपीट की जाती है. अंचलाधिकारी चौधरी वसंत कुमार सिंह ने बताया कि प्रमंडल आयुक्त की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा किराया निर्धारित किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >