मंदिर के भगत श्रीलाल के निधन पर शोक खगड़िया. प्रखंड क्षेत्र के रांको डीह में मां काली की पूजा अराधना करने वाले 85 वर्षीय भगत श्री लाल की मौत हृदय गति रुक जाने से शनिवार को हो गयी. उनके शव को रांको डीह स्थित काली मंदिर लाया गया. यहां मृत भगत के अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. अंतिम यात्रा में काली पूजा कमेटी से जुड़े सैकड़ों सदस्यों ने हिस्सा लिया. भगत श्री लाल ने गांव में ही मां काली की पूजा अराधना की शुरुआत की. बीते कई दशक पूर्व श्री लाल चार कट्ठा जमीन भी दान किये थे. कमेटी के अध्यक्ष सिकंदर गुप्ता ने बताया कि भगत के निधन के बाद उनका बेटा ही उनका कार्यभार संभालेगा. भगत के शव का दाह संस्कार संसारपुर स्थित गंडक नदी में किया गया. कमेटी के कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार सिन्हा, सचिव मनोज पंडित सहित दर्जनों सदस्य व ग्रामीणों ने शोक व्यक्त किया है.
मंदिर के भगत श्रीलाल के निधन पर शोक
मंदिर के भगत श्रीलाल के निधन पर शोक खगड़िया. प्रखंड क्षेत्र के रांको डीह में मां काली की पूजा अराधना करने वाले 85 वर्षीय भगत श्री लाल की मौत हृदय गति रुक जाने से शनिवार को हो गयी. उनके शव को रांको डीह स्थित काली मंदिर लाया गया. यहां मृत भगत के अंतिम दर्शन के […]
