आठ माह से पर्री में टीकाकरण बंद

आठ माह से पर्री में टीकाकरण बंद अलौली. प्रखंड क्षेत्र के कई आंगनबाड़ी केंद्र व उप स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण बीते आठ माह से नहीं हो रहा है. जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ डीएन पासवान ने शुक्रवार को नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को लेकर अलौली प्रखंड के बुढ़वा, पर्री केंद्र का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान पता […]

आठ माह से पर्री में टीकाकरण बंद अलौली. प्रखंड क्षेत्र के कई आंगनबाड़ी केंद्र व उप स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण बीते आठ माह से नहीं हो रहा है. जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ डीएन पासवान ने शुक्रवार को नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को लेकर अलौली प्रखंड के बुढ़वा, पर्री केंद्र का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान पता चला कि बीते आठ माह से उक्त साइट पर टीकाकरण नहीं हो रहा है. श्री पासवान ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 140 पर्री में पिछले आठ माह से प्रतिरक्षण कार्य बंद है. एएनएम प्रीति सिन्हा एवं प्रभारी डॉक्टर इस पर कोई अमल नहीं कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि अमौसी एवं शहरबन्नी साइड पर भी इस बार टीकाकरण कार्य बंद रहा. एएनएम नीतू कुमारी एवं कुमारी रेश्मा पंडित छुट्टी पर हैं. जिसके बदले किसी को प्रतिनियुक्त नहीं किया गया है. प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने बताया कि दोषी कर्मी के विरुद्ध स्पष्टीकरण पूछा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >