दो प्रधानाध्यापकों पर प्राथमिकी

दो प्रधानाध्यापकों पर प्राथमिकी चौथम. प्रखंड क्षेत्र के कात्यायनी स्थान स्थित प्राथमिक विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक दिवाकर चौधरी एवं वर्तमान प्रधानाध्यापिका आशा भारती सिन्हा के विरुद्ध मानसी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. बीइओ राम कुमार सिंह ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है. बीइओ ने […]

दो प्रधानाध्यापकों पर प्राथमिकी चौथम. प्रखंड क्षेत्र के कात्यायनी स्थान स्थित प्राथमिक विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक दिवाकर चौधरी एवं वर्तमान प्रधानाध्यापिका आशा भारती सिन्हा के विरुद्ध मानसी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. बीइओ राम कुमार सिंह ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है. बीइओ ने आवेदन में कहा है कि पूर्व प्रधानाध्यापक दिवाकर चौधरी द्वारा विद्यालय भवन निर्माण में अनियमितता बरती गयी है. साथ ही वर्तमान प्रधानाध्यापिका द्वारा लगातार विद्यालय से अनुपस्थित रहने का आरोप है. बीइओ ने बताया कि विभागीय जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला शिक्षा पदाधिकारी के आदेश पर संयुक्त प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >