वद्यिुत उपकेंद्र के लिए भूमि उपलब्ध कराने का नर्दिेश

विद्युत उपकेंद्र के लिए भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश परबत्ता. प्रखंड के भरसो पंचायत अंतर्गत भरसो गांव के निकट दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत बनने वाले विद्युत उपकेंद्र के बनने की कार्रवाई आगे बढ़नी प्रारंभ हो गयी है. इसके लिये भूमि उपलब्ध कराने की दिशा में पहल भी शुरू हो गयी है. […]

विद्युत उपकेंद्र के लिए भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश परबत्ता. प्रखंड के भरसो पंचायत अंतर्गत भरसो गांव के निकट दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत बनने वाले विद्युत उपकेंद्र के बनने की कार्रवाई आगे बढ़नी प्रारंभ हो गयी है. इसके लिये भूमि उपलब्ध कराने की दिशा में पहल भी शुरू हो गयी है. जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित अंचल अधिकारियों को पत्र भेजकर 60 मीटर लंबा तथा 40 मीटर चौड़ा भूखंड उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. इस योजना के तहत जिले के पांच प्रखंडों में 33/11 केवी का विद्युत शक्ति उपकेन्द्र बनाये जाने का प्रस्ताव है. इसमें परबत्ता के अलावा बेलदौर के बलैठा, चौथम के हरदिया, गोगरी के मैरा तथा खगड़िया के ओलापुर में सब स्टेशन बनाये जाने की प्रक्रिया चल रही है. इस हेतु विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता ने अगस्त में ही भूमि उपलब्ध कराने का आग्रह करने का पत्र लिखा था. डीएम कार्यालय ने अंचल कार्यालय को इससे समय पर अवगत करा दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >