ठाकुरबाड़ी का गेट व चाहरदीवारी का निर्माण कार्य आरंभ बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के पिरनगरा स्थित ठाकुरबाड़ी में गेट एवं चाहरदिवारी का निर्माण कार्य शुक्रवार से आरंभ हो गया. इसका आधारशिला ठाकुरबाड़ी के महंथ बिहारी दास ने रखा. उल्लेखनीय है कि ग्रामीण युवाओं के प्रयास से ठाकुरबाड़ी के 85 बीघा जमीन में से 60 बीघा जमीन को लोगों को कृषि कार्य के लिए पट्टे पर प्रति बीघा 10 हजार रुपए प्रति सलाना की दर से दिया गया. इससे होने वाले आमदनी से ठाकुरबाड़ी के मुख्य द्वार के साथ ही चाहरदिवारी का निर्माण कार्य करने का निर्णय ठाकुरबाड़ी प्रबंधन कमेटी के द्वारा लिया गया था. इसी निर्णय को अमली जामा पहनाते हुए इसकी आधारशिला रखी गई. मौके पर गांव के दर्जनों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.
ठाकुरबाड़ी का गेट व चाहरदीवारी का नर्मिाण कार्य आरंभ
ठाकुरबाड़ी का गेट व चाहरदीवारी का निर्माण कार्य आरंभ बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के पिरनगरा स्थित ठाकुरबाड़ी में गेट एवं चाहरदिवारी का निर्माण कार्य शुक्रवार से आरंभ हो गया. इसका आधारशिला ठाकुरबाड़ी के महंथ बिहारी दास ने रखा. उल्लेखनीय है कि ग्रामीण युवाओं के प्रयास से ठाकुरबाड़ी के 85 बीघा जमीन में से 60 बीघा जमीन […]
