राशि नहीं खर्च हुई राशि करें जमा

राशि नहीं खर्च हुई राशि करें जमाफोटो है 26 मेंकैप्सन- बैठक करते बीइओ बेलदौर. प्रखंड के बीआरसी भवन में गुरुवार को प्रधानाध्यापक की मासिक बैठक हुई. बैठक के दौरान बीइओ शंकर साह ने कहा कि राशि खर्च नहीं करने वाले स्कूल शीघ्र ड्राफ्ट बनाकर राशि को संबंधित खाते में जमा कर दें. वहीं राशि खर्च […]

राशि नहीं खर्च हुई राशि करें जमाफोटो है 26 मेंकैप्सन- बैठक करते बीइओ बेलदौर. प्रखंड के बीआरसी भवन में गुरुवार को प्रधानाध्यापक की मासिक बैठक हुई. बैठक के दौरान बीइओ शंकर साह ने कहा कि राशि खर्च नहीं करने वाले स्कूल शीघ्र ड्राफ्ट बनाकर राशि को संबंधित खाते में जमा कर दें. वहीं राशि खर्च करने वाले विद्यालय इसका उपयोगिता प्रमाण पत्र शीघ्र जमा करें. इसका अनुपालन नहीं करने वाले विद्यालय पर कार्रवाई की जायेगी. बीइओ ने कहा कि नये वर्ष से छात्र छात्राओं को सरकार की ओर से मिलने वाले सभी लाभ उन्हें उनके बचत खाता के माध्यम से ही दी जायेगी. विद्यालय प्रबंधन को सभी बच्चों का बैंक में खाता खुलवाने का निर्देश देते हुए कहा कि प्रबंधन अब लाभांवित होने वाले छात्र छात्राओं की सूची में उनके नाम के सामने उनका खाता नबंर भी अंकित कर सूची को समर्पित करे. बैठक में सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापकों ने भाग लिया. जबकि बीआरसी परिसर में बीइओ ने टोला सेवक व तालिमी मरकज के साथ बैठक की. बैठक में 7 दिसंबर को संकुलवार होने वाले अक्षर मेला के तैयारी को लेकर कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया तथा निर्मल भारत अभियान को सफल बनाने के लिए कर्मियों को नुक्कड़ नाटक कर जागरूकता फैलाने की बात कही गयी. मौके पर केआरपी रामप्रवेश रजक समेत सभी टोला सेवक व तालिमी मरकज उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >