सहरसा-बरौनी के बीच चले डीएमयू ट्रेन पूर्वोत्तर बिहार रेल उपभोक्ता संघर्ष समिति ने पूर्व मध्य रेलवे के जीएम को भेजा पत्र खगड़िया. पूर्वोत्तर बिहार रेल उपभोक्ता संघर्ष समिति ने सहरसा से बरौनी के बीच डीएमयू ट्रेन चलाने की मांग की है. इसके साथ ही बरौनी-सोनपुर के बीच नव उद्घाटित इएमयू ट्रेन के परिचालन मार्ग का विस्तार मानसी तक करने, मानसी-पटना के बीच इएमयू या डीएमयू ट्रेन चलाने की मांग की गयी है. समिति के संयोजक सुभाष जोशी ने पूर्व मध्य रेलवे के जीएम को पत्र भेज कर उक्त मांगों के साथ-साथ सहरसा से मानसी, हसनपुर, रोसड़ा होते हुए दरभंगा तक पैसेंजर ट्रेन चलाने पर भी जोर दिया है. पत्र में उन्होंने कहा है कि बछवारा व हाजीपुर के बीच दर्जनों छोटे-बड़े स्टेशन हैं. जहां जाने के लिए सहरसा, खगडि़या, बेगूसराय के बीच के स्टेशनों के लाखों की आबादी को परेशानियों से जूझना होता है. ऐसे कई स्टेशन हैं जहां पर एक्सप्रेस ट्रेन नहीं रूकती है. ऐसे में लाखों की आबादी के आवागमन के लिए पैसेंजर ट्रेन का सहारा बचता है. इन सारी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए निदान के लिए डीएमयू ट्रेन चलाने की जरूरत है.
सहरसा-बरौनी के बीच चले डीएमयू ट्रेन
सहरसा-बरौनी के बीच चले डीएमयू ट्रेन पूर्वोत्तर बिहार रेल उपभोक्ता संघर्ष समिति ने पूर्व मध्य रेलवे के जीएम को भेजा पत्र खगड़िया. पूर्वोत्तर बिहार रेल उपभोक्ता संघर्ष समिति ने सहरसा से बरौनी के बीच डीएमयू ट्रेन चलाने की मांग की है. इसके साथ ही बरौनी-सोनपुर के बीच नव उद्घाटित इएमयू ट्रेन के परिचालन मार्ग का […]
