खगड़िया : सदर प्रखंड के जलकौड़ा खेल मैदान में गुरुवार को जलकौड़ा आजाद स्पोर्टिंग बनाम दालकोला फुटबॉल मैच खेला गया. इसमें जलकौड़ा की टीम ने दालकोला को 2-1 से हरा दिया. प्रथम हाफ तक दालकोला की टीम का प्रदर्शन बेहतर रहा. दालकोला की टीम के माइकल ने जलकौड़ा की टीम पर एक गोल दाग कर बढ़त बना ली.
लेकिन मध्यांतर से पहले जलकौड़ा की टीम ने भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए एक गोला दागा. जवाबी गोल दागने के बाद जलकौड़ा टीम के खिलाडि़यों का मनोबल बढ़ गया. प्रथम गोल जलकौड़ा टीम के तरफ से मो सरफराज ने किया. मध्यांतर के 10 मिनट के बाद जलकौड़ा टीम के मो शाहनवाज ने दूसरा गोल दाग कर दालकोला की टीम पर दवाब बना दिया.
दर्शकों ने तालियों से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया. खेल की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ एसजेड रहमान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर की. मौके पर डॉ वसमी, एनआइएस के कोच मो सकील अहमद, मो शब्बीर, मो अल्तमस, मो कलाम, रियाज आदि मौजूद थे. निर्णायक की भूमिका मो अली राजा, मो मेहर व कमली चौधरी निभा रहे थे.
