भूमि विवाद को लेकर चली गोली, एक घायल

भूमि विवाद को लेकर चली गोली, एक घायल बेलदौर. थाना क्षेत्र के सकरोहर में भूमि विवाद को लेकर चली गोली में एक पक्ष का एक व्यक्ति घायल हो गया. जानकारी के अनुसार सकरोहर गांव में धान काटने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष ने फायरिंग कर दी. इसमें गोली लगने से किसान बीरबल ठाकुर […]

भूमि विवाद को लेकर चली गोली, एक घायल बेलदौर. थाना क्षेत्र के सकरोहर में भूमि विवाद को लेकर चली गोली में एक पक्ष का एक व्यक्ति घायल हो गया. जानकारी के अनुसार सकरोहर गांव में धान काटने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष ने फायरिंग कर दी. इसमें गोली लगने से किसान बीरबल ठाकुर घायल हो गया. सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन की. थानाध्यक्ष कपिलदेव कुमार ने बताया कि इस संबंध में किसी पक्ष के द्वारा लिखित शिकायत नहीं की गयी है. शिकायत मिलने पर कारवाई की जायेगी. बताया गया कि घायल किसान बुधवार को अपने खेत में धान काटने गया था. इससे नाराज दूसरे पक्ष के लोगों ने खेत पर जाकर फायरिंग करनी शुरू कर दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >