पोशाक राशि नहीं मिलने पर विरोध में छात्रों ने किया हंगामा फोटो में 19 मेंकैप्सन- स्कूल परिसर में हंगामा करते छात्र प्रतिनिधि, महेशखूंटपौरा पंचायत के प्राथमिक विद्यालय गौशाय शिशबन्नी के स्कूल बच्चों ने पोशाक राशि नहीं दिये जाने के विरोध में बुधवार को विद्यालय परिसर में हंगामा किया. बच्चों के बीच अभिभावकों ने भी प्रधानाध्यापक के विरुद्ध कई आरोप लगाये. हंगामा में शामिल स्कूली बच्चे पांडव कुमार, स्मिता कुमारी, गुडि़या कुमारी आदि ने बताया कि अब तक उनलोगों को पोशाक राशि नहीं दी गयी है. जबकि ग्रामीण सिकंदर शर्मा, मांगन राम,मुरारी, समपति देवी आदि ने बताया कि प्रधानाध्यापक प्राय: विद्यालय से गायब रहते हैं. जिसके कारण शिक्षक भी अनुपस्थित रहते हैं. बच्चे का पठन पाठन प्रभावित होता है. विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष गोरख यादव ने कहा कि प्रधानाध्यापक के स्थानांतरण के बाद ही स्थिति में सुधार होगी.
पोशाक राशि नहीं मिलने पर विरोध में छात्रों ने किया हंगामा
पोशाक राशि नहीं मिलने पर विरोध में छात्रों ने किया हंगामा फोटो में 19 मेंकैप्सन- स्कूल परिसर में हंगामा करते छात्र प्रतिनिधि, महेशखूंटपौरा पंचायत के प्राथमिक विद्यालय गौशाय शिशबन्नी के स्कूल बच्चों ने पोशाक राशि नहीं दिये जाने के विरोध में बुधवार को विद्यालय परिसर में हंगामा किया. बच्चों के बीच अभिभावकों ने भी प्रधानाध्यापक […]
