मानसी : मंगलवार को संसारपुर ढाला के समीप हुए ट्रेन व मोटरसाइकिल दुर्घटना में शामिल परिजनों से सदर विधायक पूनम देवी यादव ने मुलाकात कर सांत्वना दिया. उन्होंने जिलाधिकारी और डीआरएम से बात कर उचित मुआवजा देने की मांग की. विधायक ने कहा की जिलाधिकारी ने आपदा राहत से चार लाख देने का आश्वासन दिया हैं.
उल्लेखनीय हैं कि संसारपुर ढाला को पार करने के दौरान मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को ट्रेन से टक्कर हो गयी. घटना में एक बच्चे की मौत हो गयी. वहीं विधायक पूनम देवी यादव बछौता गांव पहुंच कर उपेन्द्र साह के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी.
