जलमीनार बनाने की मांग

जलमीनार बनाने की मांग मानसी. प्रखंड के चकहुसैनी एवं खुटिया पंचायत में पीएचइडी द्वारा पाइप लाइन से जलापूर्ति की जाती है. यह सेवा बिजली पर ही निर्भर है. किसी कारणवश बिजली आपूर्ति बाधित हो जाने की स्थिति में आपूर्ति सेवा बंद हो जाती है. इससे लोगों को काफी परेशानी होती है. इस जलापूर्ति सेवा पर […]

जलमीनार बनाने की मांग मानसी. प्रखंड के चकहुसैनी एवं खुटिया पंचायत में पीएचइडी द्वारा पाइप लाइन से जलापूर्ति की जाती है. यह सेवा बिजली पर ही निर्भर है. किसी कारणवश बिजली आपूर्ति बाधित हो जाने की स्थिति में आपूर्ति सेवा बंद हो जाती है. इससे लोगों को काफी परेशानी होती है. इस जलापूर्ति सेवा पर दर्जनों परिवार निर्भर हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि जलापूर्ति सेवा बंद होने से हम लोगों को पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ता है. सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार यादव, खुटिया पंचायत के मुखिया कौशल सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता धीरज सिंह, वकील साह, संतोष कुमार, मनोज सिंह, गोपाल साह, देवनारायण साह, चन्द्रशेखर प्रसाद, तारकेश्वर प्रसाद सहित दर्जनों लोगों ने विभागीय पदाधिकारी से जलमीनार बनाने की मांग की हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >