गोगरी का रेफरल अस्पताल नहीं है समुचित व्यवस्थाअस्पताल में नहीं है डेंगू जांच कीटकुत्ता काट खाए लोगों के लिए नहीं है ऐंटी रैबीज सुईएक्सरे व समुचित जांच की भी नहीं है सुविधा प्रतिनिधि, गोगरी. अनुमंडल मुख्यालय स्थित रेफरल अस्पताल गोगरी कहने को तो रेफरल अस्पताल है, लेकिन यहां साधारण ईलाज भी ठीक से नहीं हो पाता है. एक तरफ जहां सरकारी अस्पतालों में बेहतर चिकित्सा व्यवस्था के दावे किये जा रहे हैं. लेकिन दूसरी ओर विभागीय उदासीनता एवं अधिकारियों के लापरवाह रवैये के कारण अस्पतालों की स्थिति दयनीय होती जा रही है. जाने हाल रेफरल अस्पताल का रेफर अस्पताल गोगरी अनुमंडल का मुख्य अस्पताल है. लेकिन तीस शैय्या वाले रेफरल अस्पताल में विभागीय उदासीनता के कारण लोगों को सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था का लाभ नहीं मिल पाता है. सुविधाओं के अभाव में यहां से मरीजों को रेफर करना मजबूरी बन जाती है. एक तरफ जहां चिकित्सकों की कमी है तो वहीं दूसरी ओर दवा व अन्य सुविधाओं का भी अभाव है. हाल यह है कि अस्पताल में कुत्ता काट खाए मरीजों के लिए यहां ऐंटी रैबीज सूई भी नहीं है. जिसके लिए मरीजों को या तो सदर अस्पताल जाना पड़ता है या बाजार से सूई खरीदनी पड़ती पड़ती है. व्यवस्था का हालअस्पताल में न तो एक्स रे की व्यवस्था है और न ही समुचित जांच की सुविधा. डेंगू जांच की बात हो या प्लेटलेट्स जांच की बात यहां यह सुविधा उपलब्ध नहीं है. अगर बात दवा की करें तो एआरभी के अलावे अन्य दवा का भी अभाव है. अस्पताल में अब तक यहां सर्जरी की कोई व्यवस्था नहीं है. वहीं बात आउट सोर्सिंग की करें तो यहां इसकी लचर व्यवस्था का आलम यह है कि यहां न तो साफ सफाई का ख्याल रखा जाता है ओर न ही अन्य सुविधा ही मरीजों को मिल पाती है. हाल यह है कि मरीजों को मिलने वाला नाश्ता व भोजन यहां गत वर्ष से ही बंद है. यहां मरीजों को भोजन तक नहीं मिलता है.कहते है प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारीरेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा अरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि अस्पताल में जांच की व्यवस्था नहीं है. डेंगू की संभावना पर लोगों को सदर अस्पताल रेफर किया जाता है. आउट सोर्स की व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को अवगत कराया गया है.
गोगरी का रेफरल अस्पताल नहीं है समुचित व्यवस्था
गोगरी का रेफरल अस्पताल नहीं है समुचित व्यवस्थाअस्पताल में नहीं है डेंगू जांच कीटकुत्ता काट खाए लोगों के लिए नहीं है ऐंटी रैबीज सुईएक्सरे व समुचित जांच की भी नहीं है सुविधा प्रतिनिधि, गोगरी. अनुमंडल मुख्यालय स्थित रेफरल अस्पताल गोगरी कहने को तो रेफरल अस्पताल है, लेकिन यहां साधारण ईलाज भी ठीक से नहीं हो […]
