जर्जर सड़क बढ़ा रही लोगों की परेशानी

जर्जर सड़क बढ़ा रही लोगों की परेशानीगोगरी. क्षेत्र के गोगरी बाजार को महेशखूंट-आगुवानी पथ से जोड़ने वाली सड़क की जर्जरता से लोग परेशान हैं. जिस पर हिचकोले खाते हुए यात्रा करना लोगों के लिए मजबूरी बन गयी है. उक्त सड़क जगह जगह गड्ढे में तब्दील हो गयी है. जिस पर वाहन तो क्या पैदल चलने […]

जर्जर सड़क बढ़ा रही लोगों की परेशानीगोगरी. क्षेत्र के गोगरी बाजार को महेशखूंट-आगुवानी पथ से जोड़ने वाली सड़क की जर्जरता से लोग परेशान हैं. जिस पर हिचकोले खाते हुए यात्रा करना लोगों के लिए मजबूरी बन गयी है. उक्त सड़क जगह जगह गड्ढे में तब्दील हो गयी है. जिस पर वाहन तो क्या पैदल चलने में भी परेशानी होती है. लगभग चार किलोमिटर लंबी उक्त सड़क गोगरी पंचायत, व बाजार वासियों के अलावा धनखेता और दियारा क्षेत्र के लोगों के लिए महेशखूंट तक आने-जाने का यह छोटा व सरल मार्ग है. जो कौवाकोल मोड़ के पास महेशखूंट-आगुवानी पथ में मिलता है. इस कारण उक्त सड़क पर छोटे बड़े वाहनों के अलावा रिक्शा, टमटम ऑटो आदि का आना जाना लगा रहता है. इसके बावजूद सड़क मरम्मत की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >