जर्मनी के चत्रिकारों ने की वॉल पेंटिंग

खगड़िया : जिले के न्यू होली गंगेज स्कूल में 13 नवंबर से चल रहे वाल आर्ट्स फेस्टिवल 2015 में पहुंचे चित्रकार अब शहर में घूम कर पेंटिंग कर रहे हैं. जापान के इचिरोइंडो व जर्मनी के चित्रकार सटोनास शहर में घूम कर वाॅल पेंटिंग कर रहे हैं. बच्चों के बीच मशहूर दोनों चित्रकारों के इस […]

खगड़िया : जिले के न्यू होली गंगेज स्कूल में 13 नवंबर से चल रहे वाल आर्ट्स फेस्टिवल 2015 में पहुंचे चित्रकार अब शहर में घूम कर पेंटिंग कर रहे हैं. जापान के इचिरोइंडो व जर्मनी के चित्रकार सटोनास शहर में घूम कर वाॅल पेंटिंग कर रहे हैं. बच्चों के बीच मशहूर दोनों चित्रकारों के इस तरह शहर में घूम कर पेंटिंग करना चर्चा का विषय बना हुआ है.

दोनों चित्रकारों ने एसडीओ रोड, काली बाड़ी रोड, शिवाला रोड, मेन रोड और थाना रोड के कुछ दीवारों पर चित्र बनाया है. जापान के चित्रकार इचिरोइंडो की देख-रेख में बच्चों से पतंग बनवायी गयी थी.

इस पर बच्चों से उनके सपने लिखवा कर हवा में उड़ाया गया. स्कूल के निदेशक टीपी जालान एवं सह निदेशक समरेश जालान ने बताया कि पहली बार जिले में ऐसी कला को लोगों के बीच लाया गया है. इससे बच्चों की प्रतिभा निखरेगी और स्कूल में पढ़ाई का माहौल भी बना रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >