जिला स्तरीय युवा महोत्सव 23 से

जिला स्तरीय युवा महोत्सव 23 से खगड़िया. दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव 23 नवंबर से टाउन हॉल में किया जायेगा. इसमें विभिन्न कॉलेजों व विद्यालयों के छात्र व छात्राएं भाग लेंगे. 23-24 नवंबर को आयोजित युवा महोत्सव में शास्त्रीय नृत्य, सुगम संगीत, वाद्य वादन, एकल प्रतियोगिता, समूह लोकनृत्य, लोकगीत, लोक गाथा, एकांकी नाटक, चित्रकला […]

जिला स्तरीय युवा महोत्सव 23 से खगड़िया. दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव 23 नवंबर से टाउन हॉल में किया जायेगा. इसमें विभिन्न कॉलेजों व विद्यालयों के छात्र व छात्राएं भाग लेंगे. 23-24 नवंबर को आयोजित युवा महोत्सव में शास्त्रीय नृत्य, सुगम संगीत, वाद्य वादन, एकल प्रतियोगिता, समूह लोकनृत्य, लोकगीत, लोक गाथा, एकांकी नाटक, चित्रकला प्रतियोगिता सहित अन्य क्षेत्रों में प्रतियोगिता का आयोजन होगा. इधर डीसीएलआर सह उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा ओम प्रकाश महतो ने युवा महोत्सव में भाग लेने के लिए कोसी कॉलेज, महिला कॉलेज के प्राचार्य के साथ-साथ एसएल डीएवी केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, सरस्वती शिशु मंदिर के साथ-साथ जिले के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं नेहरू युवा केंद्र के समन्वयक को पत्र लिखा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >