मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना में 61 कलाकारों की मिली स्वीकृति

चयनित सभी 61 कलाकारों को मई माह से 3000 प्रतिमाह पेंशन के रूप में दी जायेगी.

खगड़िया. मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना की सूची बुधवार को जारी की गयी. जिसमें बिहार के कुल 153 कलाकारों को पेंशन योजना की स्वीकृति मिली है. इस सूची में सबसे अधिक 61 कलाकार अकेले जिले से चयनित हुए हैं. जिससे जिले में खुशी का माहौल है. जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी घनश्याम कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी नवीन कुमार के निर्देश पर पूर्व में भी जिले के 27 कलाकारों को मुख्यमंत्री पेंशन योजना का लाभ मिला था और उन्हें प्रतिमाह 3000 की राशि दी जा रही है. उस समय भी जिला पूरे बिहार में प्रथम स्थान पर था. गुरूवार को जारी नई सूची में भी खगड़िया ने फिर से राज्य में नंबर-1 स्थान हासिल किया है. उन्होंने कहा कि चयनित सभी 61 कलाकारों को मई माह से 3000 प्रतिमाह पेंशन के रूप में दी जायेगी. साथ ही तीसरी सूची के लिए भी जिले से अधिक से अधिक कलाकारों का प्रस्ताव भेजा जायेगा. पेंशन योजना की स्वीकृति मिलते ही जिले के कलाकारों, साहित्यकारों और लोक संस्कृति से जुड़े लोगों में खुशी देखी जा रही है. साहित्यकार एवं लेखक डॉ. कामाख्या चरण मिश्रा, वयोवृद्ध संगीत कलाकार गोपीनाथ झा ने कहा कि मुख्यमंत्री पेंशन योजना में कलाकारों और साहित्यकारों को जोड़कर बिहार सरकार ने सराहनीय कार्य किया है. उन्होंने कहा कि यह योजना बुजुर्ग कलाकारों के लिए सम्मान और सहारा दोनों साबित होगी. कहा कि जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी के प्रयासों से कलाकारों को सम्मान और पहचान मिल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >