छठ पर्व की खरीदारी में जुटे लोग, बाजार में बढ़ी भीड़

छठ पर्व की खरीदारी में जुटे लोग, बाजार में बढ़ी भीड़ पूरे दिन लगा रहा जाम का नजाराफोटो है2 मे- केला बेचते दुकानदार 3 में – बद्धी की बढ़ी मांग 4 में- नारियल से पटा बाजार 5- नहाय खाय को लेकर कद्दू खरीदती व्रती 6- डलिया की बढ़ी मांग 7 में- चूल्हा बनाती व्रती9 – […]

छठ पर्व की खरीदारी में जुटे लोग, बाजार में बढ़ी भीड़ पूरे दिन लगा रहा जाम का नजाराफोटो है2 मे- केला बेचते दुकानदार 3 में – बद्धी की बढ़ी मांग 4 में- नारियल से पटा बाजार 5- नहाय खाय को लेकर कद्दू खरीदती व्रती 6- डलिया की बढ़ी मांग 7 में- चूल्हा बनाती व्रती9 – गंगा स्नान कर लौटती व्रती प्रतिनिधि, खगड़िया/ पसराहा लोक आस्था का महापर्व छठ के अनुष्ठान शुरू होने में मात्र एक दिन शेष बचे हैं. छठ महापर्व को लेकर जहां छठ व्रती महिलाएं गंगा स्नान व साफ सफाई में व्यस्त है. वही महापर्व को लेकर काफी पवित्रता का ध्यान रखा जा रहा है. छठ व्रत का अनुष्ठान महिला एवं पुरुष दोनों करते हैं. छठ व्रती माला देवी , पिंकी देवी ने बताया की लोक आस्था का महा पर्व छठ का अनुष्ठान चार दिन तक चलता है . छठ पर्व के प्रथम दिन छठ व्रत करने वाले महिला पुरुष कद्दु कि सब्जी एवं चावल दाल खाते हैं. दूसरे दिन दिन भर का उपवास रखकर रात्री में दूध रसिया खा कर दिन भर के अनुष्ठान पूरा करते है.चार दिनो के इस महापर्व में दो दिनो तक व्रत धारी महिला पुरुष उपवास में रहते हैं. बढ़ी सूप व डलिया की मांग लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर सूप व टोकरी कि मांग बढ़ गयी है. टोकरी बनाने बाले कारीगर शेर निवासी राजेंद्र दास, कटिहार से सूप व डलिया का व्यवसाय करने आये राहुल कुमार ने बताया कि छठ पर्व को लेकर टोकरी की मागं बढ़ने से हम लोगों कि अच्छी कमाई हो जाती है. वहीं उन्होंने बताया कि प्रति टोकरी 200 से 300 रुपये तक मिल जाते हैं. वहीं उन्होंने बताया कि यहां से टोकरी का सप्लाय भागलपुर सहरसा मुंगेर बांका जिले के व्यापारी टोकरी खरीद कर ले जाते हैं. 35 से 40 रुपये में मिल रहा है सूप छठ पर्व का अनुष्ठान नये सूप से किया जाता है. जिस कारण सूप बनाने बाले कारीगर भी बीते कई दिनों से सूप के निर्माण में जूटे हुए हैं. सूप बनाने बाले कारीगर कैशोरी मल्लीक ,बुलबुल मल्लीक , दशरथ मल्लीक ने बताया कि छठ माई कि कृपा से हम लोगो को भी अच्छी कमाई हो जाती है. वही उन्होंने बताया कि 35 से 40 रुपया प्रती सूप बिक जाता है. जिससे हम लोगो को अच्छी कमाई हो जाती है . व्रतियों ने किया गंगा स्नान छठ महापर्व को लेकर व्रत करने वाली महिलाओं ने शुक्रवार को गंगा स्नान किया. जिसके बाद घरों की साफ सफाई की गयी. उल्लेखनीय है कि छठ महापर्व में साफ सफाई का विशेष महत्व रहता है. नारियल हुआ महंगा छठ महापर्व को लेकर नारियल की मांग काफी तेज हो गयी है. व्रत के दौरान नारियल का विशेष महत्व है. प्रत्येक सूप में एक एक नारियल का होना अनिवार्य है. जिसके कारण नारियल की मांग काफी बढ़ गयी है. साथ ही मांग बढ़ने से नारियल के दाम भी बढ़ गये हैं. 60 से 70 रुपये जोड़ा तक मिल रहा है. केला व्यवसायी भी तैयारी में जूटे छठ महापर्व को लेकर केला की सर्वाधिक मांग हो जाती है. जिसको लेकर केला का व्यवसाय करने वाले व्यापारी मांग के अनुरूप केला की व्यवस्था करने में जूट गये हैं. केला व्यवसायी अरूण कुमार ने बताया कि पर्व से पूर्व मांग के अधिक केला मंगाने की तैयारी की जा रही है. जिससे पर्व में लोगों की मांग को पूरा किया जा सके. कद्दू से पटा बाजार छठ महापर्व में के प्रथम दिन कद्दू की सब्जी खाने की प्रथा है. जिसकों लेकर बाजार में भरपुर मात्रा में व्यापारियों द्वारा कद्दू मंगाये गये हैं. जबकि इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में कद्दू का दाम भी कम है. 15 से 20 रुपये तक कद्दू बाजार में बिक रहे हैं. मिट्टी का बनाया गया चूल्हा छठ महापर्व में बनने वाले पूरी पकवान आदि के लिए गैस का इस्तेमाल नहीं होता है. व्रत करने वाले श्रद्धालु मिट्टी से बने चूल्हे पर ही पर्व का पूरी पकवान बनाते हैं. जिसको लेकर व्रतियों ने चूल्हा बनाना आरंभ कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >