नम आंखों से दी मां काली को विदाई फोटो है 18 मेंकैप्सन- विसर्जन को जाती मां काली. प्रतिनिधि, मानसी प्रखंड के चकहुसैनी पंचायत के बम काली मंदिर के प्रतिमा का विसर्जन शुक्रवार की देर रात किया गया. विसर्जन के पूर्व मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा मनोकामना पूर्ति के लिए मां काली के प्रतिमा के समक्ष पान पूजा किया. एक दिवसीय मेले में प्रखंड क्षेत्र के दूर दराज के श्रद्धालुओं के अलावे जिले एवं जिले के बाहर के भी श्रद्धालु भी पहुंचे. मेले में दर्जनों दुकाने खोली गयी थी. पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालु मेला में लकड़ी के सामान सौंदर्य प्रसाधन, मिठाइयां आदि की भी खरीदारी किया. वहीं मेला के दौरान शराब दुकान में भी युवाओं की भीड़ लगी रही. रात्रि 10 बजे प्रतिमा को मंदिर परिसर से उठाकर विसर्जन की तैयारी की गयी. मां काली का विसर्जन कहारो द्वारा कंधे पर उठा कर चकहुसैनी एवं खुटिया पंचायत के मुख्य मार्ग का भ्रमण करा कर मंदिर के प्रथम पुजारी काली चरण के घर के समीप खोइछा देकर माता को विदाई दी गयी. मां काली के विदाई के वक्त प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत के लोग उपस्थित थे. वहीं विदाई के समय महिलाओं द्वारा विदाई गीत गाये जा रहे थे. मां काली का विसर्जन स्थानीय गंगा घाट में शुक्रवार की देर रात किया गया. विसर्जन के दौरान युवाओं द्वारा जम कर आतिशबाजी की गयी.
नम आंखों से दी मां काली को विदाई
नम आंखों से दी मां काली को विदाई फोटो है 18 मेंकैप्सन- विसर्जन को जाती मां काली. प्रतिनिधि, मानसी प्रखंड के चकहुसैनी पंचायत के बम काली मंदिर के प्रतिमा का विसर्जन शुक्रवार की देर रात किया गया. विसर्जन के पूर्व मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा मनोकामना पूर्ति के लिए मां काली के प्रतिमा के समक्ष पान […]
