चौथम : दीपावली की रात थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव में एक दर्जन से अधिक दुकानें जल गयीं. आग लगने के कारण लाखों का सामान जल गया.
सोनवर्षा : घाट में 11 बजे रात्रि को अचानक लगी आग से देखते ही देखते एक दर्जन दुकानें जल गयी. लोगों ने बताया कि लक्ष्मी पूजा के बाद दीप से आग लगी है.
इसमें मुकेश सहनी, विभा देवी, रूदल मिस्त्री, जितेंद्र सहनी, महेश सहनी, भोला चंद्रवंशी, नोखे लाल पासवान, मुकेश सिंह, राजेश सिंह, सुनील साह, मनोज मिस्त्री, चंदन चंद्रवंशी, अमरजीत सहनी, गणेश चंद्रवंशी, बलजीत सहनी, बिसो पासवान आदि लोगों के मनिहारी, कपड़े की दुकानें जल गयीं.
हालांकि ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. ग्रामीणों ने बताया कि समय पर दमकल पहुंचा, तो आग पर काबू पाया जा सका. वैसे इससे भी बड़ी हादसा हो सकता था. क्योंकि घटना स्थल से 25 मीटर की दूरी पर पेट्रोल पंप है. घटना की सूचना मिलने पर विधायक पन्ना लाल पटेल ने दुकानदारों को सांत्वना दी. उन्होंने कहा कि हर संभव सहयोग किया जायेगा. मौके पर पंचायत की मुखिया सरिता देवी, गुलाब सिंह, उमेश पटेल, रूबी देवी, कंचन देवी आदि ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी.
