छठ घाटों का किया निरीक्षण

छठ घाटों का किया निरीक्षण गोगरी. लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर मुख्यालय के प्रमुख घाटों का बुधवार को एसडीओ मनोज कुमार झा ने निरीक्षण किया. मौके पर बीडीओ सह सीओ अरविंद मिश्र, बीएओ नरेश कुमार जायसवाल मौजूद थे. निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने चिलौनी नदी में बह रहे नाले के पानी, मल-मूत्र तथा […]

छठ घाटों का किया निरीक्षण गोगरी. लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर मुख्यालय के प्रमुख घाटों का बुधवार को एसडीओ मनोज कुमार झा ने निरीक्षण किया. मौके पर बीडीओ सह सीओ अरविंद मिश्र, बीएओ नरेश कुमार जायसवाल मौजूद थे. निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने चिलौनी नदी में बह रहे नाले के पानी, मल-मूत्र तथा कचरे की अविलंब सफाई करवाने का निर्देश प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को दिया. उन्होंने घाटों के निरीक्षण के उपरांत बांध को समतल करवाने का आदेश बीडीओ को दिया. एसडीओ ने कोसी प्रमंडल वीरपुर से संपर्क साध कर लोगों को गुरुवार तक नदी में पानी पहुंचाने का आश्वासन दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >