आवागमन सुविधा बहाल करना प्राथमिकता : पन्नालाल सिंह पटेल

आवागमन सुविधा बहाल करना प्राथमिकता : पन्नालाल सिंह पटेल खगड़िया. लोगों को आवागमन की सुविधा बहाल करना मेरी प्राथमिकता रहेगी. बेलदौर विधानसभा सीट पर जदयू के टिकट से निर्वाचित हुए पन्नालाल सिंह पटेल ने बताया कि मन तो करता है, सभी काम पूरा कर दें, लेकिन सरकार के बजट के अनुसार काम किया जायेगा. डुमरी […]

आवागमन सुविधा बहाल करना प्राथमिकता : पन्नालाल सिंह पटेल खगड़िया. लोगों को आवागमन की सुविधा बहाल करना मेरी प्राथमिकता रहेगी. बेलदौर विधानसभा सीट पर जदयू के टिकट से निर्वाचित हुए पन्नालाल सिंह पटेल ने बताया कि मन तो करता है, सभी काम पूरा कर दें, लेकिन सरकार के बजट के अनुसार काम किया जायेगा. डुमरी पुल का निर्माण करना, विधानसभा क्षेत्र में पुल पुलिया व सड़क को दुरुस्त करना, स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में लोगों की सुविधाओं के लिए कार्य करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. चौथी बार बने विधायक बेलदौर विधानसभा के निर्वाचित प्रत्याशी चौथी बार विजयी घोषित किये गये. वे 2000 में समता पार्टी के टिकट पर पहली बार विधायक बने थे. तब से जीत का सिलसिला लगातार जारी है. उनके वाक पटुता व लोगों के बीच बने रहने के कारण ही 2000 से अब तक विधायक बने हुए हैं. 2005 में जदयू , 2010 में जदयू तथा 2015 में जदयू के टिकट पर विधायक चुने गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >