सरकारी सेवकों के लिए ऑफरों की बौछार

सरकारी सेवकों के लिए ऑफरों की बौछार फोटो है 10 में कैप्सन- धनतेरस को लेकर हीरो बाइक की बुकिंग शुरू. खगड़िया. सरकारी सेवकों के लिए खगड़िया हीरो में ऑफरों की बौछार लगी हुई है. दीपावली व छठ के आगमन से पूर्व युवाओं द्वारा वाहनों की बुकिंग करायी जा रही है. हीरो एजेंसी के संचालक विनय […]

सरकारी सेवकों के लिए ऑफरों की बौछार फोटो है 10 में कैप्सन- धनतेरस को लेकर हीरो बाइक की बुकिंग शुरू. खगड़िया. सरकारी सेवकों के लिए खगड़िया हीरो में ऑफरों की बौछार लगी हुई है. दीपावली व छठ के आगमन से पूर्व युवाओं द्वारा वाहनों की बुकिंग करायी जा रही है. हीरो एजेंसी के संचालक विनय कुमार ने बताया कि सरकारी सेवकों को हीरो की किसी भी गाड़ी की खरीदारी पर 1250 रुपये की छूट दी जा रही है. इस वर्ष दीपावली के अवसर पर अब तक 157 गाड़ियों की बुकिंग की जा चुकी है. सर्वाधिक बुकिंग हीरो के मीस्ट्रोऐज व नये स्पेलेंडर की हुई है. अन्य ग्राहकों के लिए भी लक्की ड्रा के माध्यम से बंपर इनाम व निश्चित उपहार दिया जा रहा है. एचडीएफसी या इंडस इंड बैंक से फाइनेंस कराने वाले ग्राहकों को सामान्य इंश्योरेंस मुफ्त में उपलब्ध कराया जायेगा. ऐसे ग्राहक जो अपने बीमा का नवीकरण खगड़िया हीरो के माध्यम से करायेंगे, उन्हें उसी दिन सर्विसिंग कराने पर लेवर शुल्क पर 30 फीसदी छूट दी जायेगी. वहीं होंडा एजेंसी में भी ग्राहकों की भीड़ देखी गयी. एजेंसी के संचालक मधु ने बताया कि अब तक 73 गाड़ियों की बुकिंग हो चुकी है. ग्राहकों को निश्चित उपहार दिया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >