बीनू मांकड प्रतियोगिता के लिए बहाया पसीना

बीनू मांकड प्रतियोगिता के लिए बहाया पसीना खगड़िया. जेएनकेटी स्टेडियम के खेल मैदान में जिला बीनू माकड़ अंडर 17 विद्यालय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी मैदान में जमकर अभ्यास कर रहे हैं. प्रभारी खेल पदाधिकारी डीसीएलआर ओम प्रकाश महतो ने बताया कि खगड़िया टीम के खिलाड़ियों का चयन कर लिया गया है. 13 नवंबर को मधुबनी […]

बीनू मांकड प्रतियोगिता के लिए बहाया पसीना खगड़िया. जेएनकेटी स्टेडियम के खेल मैदान में जिला बीनू माकड़ अंडर 17 विद्यालय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी मैदान में जमकर अभ्यास कर रहे हैं. प्रभारी खेल पदाधिकारी डीसीएलआर ओम प्रकाश महतो ने बताया कि खगड़िया टीम के खिलाड़ियों का चयन कर लिया गया है. 13 नवंबर को मधुबनी में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में खगड़िया टीम अपना पहला मैच मुंगेर टीम से खेलगी. उन्होंने बताया कि टीम 12 नवंबर को स्थानीय रेलवे जंक्शन से रवाना होगी. टीम कोच देवराज पंडित ने बताया कि संभावित टीम में गोलू, अजीत, अमित, राहुल, ऋतिक, राजदीप, दीपू तिवारी, हर्षितानंद, प्रवेश रंजन, सिद्धार्थ को रखा गया है. वहीं शारीरिक शिक्षक रंधीर कुमार ने बताया कि टीम के खिलाड़ी उम्दा प्रदर्शन के लिए सुबह शाम मैदान में पसीना बहा रहे हैं. वहीं बल्लेबाज, गेंदबाज, क्षेत्ररक्षकों को टीम कोच तकनीकी गुर को भी सीखा रहे हैं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >