जापानी चत्रिकार बच्चों को सिखायेंगे चत्रिकला

खगड़िया ; वाल आर्ट्स फेस्टिवल 2015 का आयोजन पहली बार खगड़िया में किया जा येगा. इसकी तैयारी को लेकर जापान के चित्रकार पहुंच चुके हैं. फेस्टिवल के दौरान बच्चों को नि: शुल्क चित्रकारी सिखायी जायेगी. जापान से आये वाल आर्ट्स प्रोजेक्ट के मैनेजर कजौरी हमाओ ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि वाल आर्ट्स फेस्टिवल का […]

खगड़िया ; वाल आर्ट्स फेस्टिवल 2015 का आयोजन पहली बार खगड़िया में किया जा येगा. इसकी तैयारी को लेकर जापान के चित्रकार पहुंच चुके हैं. फेस्टिवल के दौरान बच्चों को नि: शुल्क चित्रकारी सिखायी जायेगी. जापान से आये वाल आर्ट्स प्रोजेक्ट के मैनेजर कजौरी हमाओ ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि वाल आर्ट्स फेस्टिवल का आयोजन न्यू होली गंगेज पब्लिक स्कूल में किया जायेगा.

जिले के किसी भी सरकारी व गैर सरकारी स्कूल के बच्चे इसमें नि: शुल्क भाग ले सकते हैं. 13 से 27 नवंबर तक बच्चों को चित्रकारी सिखायी जायेगी. 28 से 30 तक बच्चों द्वारा बनाये गयी पेंटिंग की प्रदर्शनी लगायी जायेगी. स्कूल के निदेशक टीपी जालान ने बताया कि 15 दिवसीय चित्रकारी कार्यशाला में जापान, जर्मनी, ओमान, कतर व अर्नाकुलम, महाराष्ट्र के चित्रकार बच्चों को चित्रकारी सिखायेंगे.

बच्चों को चित्रकला के माध्यम से उनके अभिव्यक्ति को उजागर किया जायेगा. बच्चों के मानसिक विकास के लिए रुचि रखने वाले तथा कलात्मक रुचि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चित्रकारी सिखायी जायेगी. विद्यालय के सह निदेशक समरेश जालान ने बताया कि विभिन्न क्षेत्र में महारत हासिल करने वाले 23 लोगों की टीम फेस्टिवल में भाग लेगी.

इसमें बच्चों को समग्र विकास के लिए डॉक्यूमेंटरी फिल्म के माध्यम से ऑयल फोटाेग्राफ सहित विभिन्न क्षेत्र की जानकारी दी जायेगी. इससे पहले महाराष्ट्र में वाल आर्ट्स फेस्टिवल का आयोजन किया गया है. महाराष्ट्र के चित्रकार आशुतोष ने बताया कि वर्ली पेटिंग्स, मणिपुरी तथा आंध्रा पेंटिंग्स की जानकारी बच्चों को दी जायेगी.

संस्थान के नवीन गोयनका ने बताया कि जर्मनी के चित्रकार टोना, कोचिंग के गेसहू, जापान के अकीको डायसुके, ओमान के डगलास आदि चित्रकार भाग लेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >