53 प्रतिशत लोगों का ही बन पाया आधार कार्ड

खगड़िया : जिले के आधे से अधिक लोगों का आधार कार्ड बन चुका है. मंगलवार को आधार कार्ड निर्माण में तेजी को लेकर समाहरणालय सभागार में बैठक हुई. बैठक के दौरान जिलाधिकारी साकेत कुमार ने जिले के सभी बीडीओ, सीडीपीओ एवं कार्य एजेंसी को दिसंबर तक लक्ष्य पूरा करने का आदेश दिया. डीएम ने कहा […]

खगड़िया : जिले के आधे से अधिक लोगों का आधार कार्ड बन चुका है. मंगलवार को आधार कार्ड निर्माण में तेजी को लेकर समाहरणालय सभागार में बैठक हुई.

बैठक के दौरान जिलाधिकारी साकेत कुमार ने जिले के सभी बीडीओ, सीडीपीओ एवं कार्य एजेंसी को दिसंबर तक लक्ष्य पूरा करने का आदेश दिया. डीएम ने कहा कि समय पर कार्य पूरा नहीं करने वाले कार्य एजेंसी के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.

समीक्षा के दौरान डीएम ने सभी बीडीओ व सीडीपीओ को प्रत्येक सप्ताह आधार कार्ड निर्माण की समीक्षा करने का निर्देश दिया. बैठक में डीडीसी अब्दुल बहाव अंसारी, कार्यक्रम पदाधिकारी सिया राम सिंह, बीडीओ रवि रंजन तथा सीडीपीओ मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >