तीन दिनों के अंदर दें स्पष्टीकरण

तीन दिनों के अंदर दें स्पष्टीकरण खगड़िया. प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय ओलापुर गंगौर के प्रधानाध्यापक को तीन दिनों के अंदर स्पष्टीकरण का जवाब सदर बीडीओ रवि रंजन के द्वारा मांगा गया है. बीडीओ ने बताया कि उक्त विद्यालय में निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक एवं सहायक शिक्षक विद्यालय विलंब से पहुंचे थे. इस संबंध में […]

तीन दिनों के अंदर दें स्पष्टीकरण खगड़िया. प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय ओलापुर गंगौर के प्रधानाध्यापक को तीन दिनों के अंदर स्पष्टीकरण का जवाब सदर बीडीओ रवि रंजन के द्वारा मांगा गया है. बीडीओ ने बताया कि उक्त विद्यालय में निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक एवं सहायक शिक्षक विद्यालय विलंब से पहुंचे थे. इस संबंध में स्थानीय ग्रामीणों ने भी प्रधानाध्यापक एवं सहायक शिक्षक के विलंब से आने की शिकायत की थी. बीडीओ ने इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी को भी सूचना दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >