कुम्हारों को नहीं मिलती उचित कीमत

कुम्हारों को नहीं मिलती उचित कीमतअब दीप के बदले मोमबत्ती को पसंद करते हैं लोगफोटो.2 मेंकैप्सन: दीप बनाते कलाकारप्रतिनिधि, गोगरीदीपावली के नजदीक आते ही दीप बनाने का कार्य जोरों से किया जा रहा है. दीप बनाने में पूरे परिवार दिन-रात मेहनत करते नजर आ रहे हैं. अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में दीपावली को लेकर मिट्टी […]

कुम्हारों को नहीं मिलती उचित कीमतअब दीप के बदले मोमबत्ती को पसंद करते हैं लोगफोटो.2 मेंकैप्सन: दीप बनाते कलाकारप्रतिनिधि, गोगरीदीपावली के नजदीक आते ही दीप बनाने का कार्य जोरों से किया जा रहा है. दीप बनाने में पूरे परिवार दिन-रात मेहनत करते नजर आ रहे हैं. अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में दीपावली को लेकर मिट्टी के दीप, एवं खिलौने बनाये जा रहे हैं. नगर पंचायत गोगरी जमालापुर वार्ड नंबर एक, रामपुर एवं पंचायत मुश्कीपुर में अधिक से अधिक दीप बनाने का कार्य किया जाता है. इस कार्य से जुड़े सुनील प्रजापति ने बताया कि दीपावली आते ही पूरे परिवार के लोगों के सहयोग से दीप, दीपक एवं बच्चों के खेलने के लिए मिट्टी के खिलौने बनाये जाते हैं. अब मिट्टी से बने दीप के बदले मोमबत्ती को लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं. इसके कारण मजदूरी भी पूरी नहीं मिल पाती है. पुश्तैनी धंधे को नहीं छोड़ पाना हमारी मजबूरी है. पूंजी निकालने के लिए कम कीमत पर ही दीप एवं खिलौनों को बेचना पड़ता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >