दर पालन नहीं करने वाले डीलर पर होगी कार्रवाई फोटो 2 व 3 मेंकैप्सन: बैठक करते एमओ व उपस्थित डीलर.प्रतिनिधि, अलौली. प्रखंड के डीलरों की बैठक एसएचजी भवन में रविवार को हुई. बैठक में सीओ सह एमओ चौधरी वसंत कुमार सिंह ने नेट रेट तथा नेट वेट का पालन करने का आदेश दिया. एमओ ने डीलरों को कहा कि आगे दीपावली एवं छठ पर्व है. समय से पूर्व लाभार्थी को किरासन एवं राशन उपलब्ध करायें सभी डीलर बारी बारी से अपने स्टॉक की जानकारी एवं वितरण उठाव की परेशानियों को दूर कर लें. उन्होंने कहा कि किसी भी लाभार्थी से डीलर अधिक पैसे लेते हैं तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. एमओ ने नेट वेट भी देने का निर्देश दिया. साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि इस तरह की शिकायत मिलने पर लाइसेंस को भी रद्द किया जा सकता है. उन्होंने नियमानुसार दुकान खोलने तथा सूचना पट्ट पर अद्यतन स्थिति अंकित करने के साथ लेखा पंजी को भी दुरुस्त करने का निर्देश दिया. बैठक में डीलर संघ के प्रखंड अध्यक्ष रूदल यादव, संघ के सचिव प्रशांत कुमार दुरदर्शी, अरुण कुमार, अनिल कुमार, अमीर यादव, शिवनंदन सिंह, रजनीश कुमार, प्रकाश यादव, रामलखन सिंह, गंगाराम, विजय पासवान आदि मौजूद थे.
दर पालन नहीं करने वाले डीलर पर होगी कार्रवाई
दर पालन नहीं करने वाले डीलर पर होगी कार्रवाई फोटो 2 व 3 मेंकैप्सन: बैठक करते एमओ व उपस्थित डीलर.प्रतिनिधि, अलौली. प्रखंड के डीलरों की बैठक एसएचजी भवन में रविवार को हुई. बैठक में सीओ सह एमओ चौधरी वसंत कुमार सिंह ने नेट रेट तथा नेट वेट का पालन करने का आदेश दिया. एमओ ने […]
