खगड़िया : समाहरणालय के सभागार में बुधवार को विधानसभा चुनाव को लेकर जिले के पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षक सतीश कुमार हिमांशु ने प्रशिक्षण में उपस्थित पुलिस बल को नक्सल क्षेत्र में सुरक्षा की जानक ारी सहित कई महत्वपूर्ण टिप्स दिये.
उन्होंने इलाके की सुरक्षा, सुरक्षित मतदान कराने संबंधित कई जानकारी दी. प्रशिक्षक ने दियारा क्षेत्र, संदिग्ध स्थानों, चिह्न्ति स्थानों पर मतदान के दौरान होने वाले संभावित नक्सली गतिविधियों पर नजर रखने की जानकारी दी.
वहीं प्रशिक्षक रूपेश कुमार सिन्हा ने प्रशिक्षणार्थियों को नदी-नालों पर बने पुल एवं पुलियों पर संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा अवैध सामान पर नजर रखने की जानकारी दी. एएसपी अभियान के विमलेश झा ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चुनाव को लेकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है.
