पूर्व मुखिया को मारी गोली, मौत

खगड़िया : पसराहा के पूर्व मुखिया रंजीत कुमार सिंह को मंगलवार की शाम अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी.पूर्व मुखिया पसराहा स्थित घर के दरवाजे पर बैठे हुए थे. दो की संख्या में आये अपराधियों ने पूर्व मुखिया की आंख में गोली मारी है. घटना बाद परिजनों ने पूर्व मुखिया को गोगरी रेफरल […]

खगड़िया : पसराहा के पूर्व मुखिया रंजीत कुमार सिंह को मंगलवार की शाम अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी.पूर्व मुखिया पसराहा स्थित घर के दरवाजे पर बैठे हुए थे. दो की संख्या में आये अपराधियों ने पूर्व मुखिया की आंख में गोली मारी है. घटना बाद परिजनों ने पूर्व मुखिया को गोगरी रेफरल अस्पताल लाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. गौरतलब है कि इससे पूर्व इसी पंचायत के उपमुखिया शंभु सिंह की हत्या 15 फरवरी को जमालपुर बाजार में कर दी गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >