अवैध लॉटरी के धंधेबाज रोज शाम के चार बजे कोलकाता में ड्रा होने का दावा करते हैं. दिखाने के लिये कुछ लोगों को इनाम भी दिया जाता है ताकि धंधा चलता रहे. लॉटरी के इस अवैध कारोबार में अलग अलग रेट के टिकट उपलब्ध हैं. 20 रुपये से लेकर 200 रुपये के टिकट पर ड्रा की रकम एक लाख 80 हजार तक होने का दावा किया जाता है.
हालांकि जिले के नवनियुक्त एसपी अनिल कुमार सिंह कहते हैं लॉटरी के अवैध धंधे पर सख्ती से रोक लगायी जायेगी. हर हाल में लॉटरी के धंधेबाजों को सलाखों के पीछे भेजने का दावा करते हुए एसपी ने कहा कि जल्द ही छापेमारी अभियान चला कर ऐसे कारोबारियों को दबोचा जायेगा.
