खगड़िया-मधेपुरा-सहरसा-सुपौल-बेगूसराय-नवगछिया

मधेपुरा : मधेपुरा से सहरसा जा रहे बस के चालक की पिटाई से आक्रोशित होकर बस व टैक्सी चालकों ने बुधवार को एनएच 106 को जाम कर दिया. आक्रोशित चालक लाठी चलाने वाले सरकारी कर्मी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. हालांकि मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस के समझाने पर चालकों ने जाम […]

मधेपुरा : मधेपुरा से सहरसा जा रहे बस के चालक की पिटाई से आक्रोशित होकर बस व टैक्सी चालकों ने बुधवार को एनएच 106 को जाम कर दिया. आक्रोशित चालक लाठी चलाने वाले सरकारी कर्मी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे.

हालांकि मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस के समझाने पर चालकों ने जाम हटाया. जानकारी के अनुसार मुंद्रिका बस के चालक पवन तिवारी मधेपुरा बस स्टैंड से वाहन लेकर सहरसा जा रहे थे.

इस दौरान बीपी मंडल गोलंबर के पास मोटर यान निरीक्षक के वाहन चालक ने साइड देने के सवाल पर लाठी मार कर पवन तिवारी को जख्मी कर दिया. इसी बात से चालकों ने आक्रोशित होकर एनएच 106 जाम कर दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >