खगडि़या. 22 जुलाई को टाउन हॉल में जदयू का विधानसभा क्षेत्र सम्मेलन होगा. जदयू जिलाध्यक्ष साधना देवी ने बताया कि तैयारी को लेकर शनिवार को 11 बजे कार्यकर्ताओं की बैठक होगी. उन्होंने बताया कि विधानसभा सम्मेलन में जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, नरेंद्र राम यादव, चंदेश्वरी प्रसाद चंद्रवंशी, सदर विधायक पूनम देवी यादव आदि भाग लेंगे. उन्होंने सम्मेलन में कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की. जिला प्रवक्ता अरविंद मोहन व उपाध्यक्ष बबलू मंडल ने बताया कि सम्मेलन की तैयारी पूरी हो गयी है. सम्मेलन में जिले के हजारों कार्यकर्ता सभी विधानसभा क्षेत्र से भाग लेंगे.
जदयू का विधानसभा क्षेत्र सम्मेलन 22 को
खगडि़या. 22 जुलाई को टाउन हॉल में जदयू का विधानसभा क्षेत्र सम्मेलन होगा. जदयू जिलाध्यक्ष साधना देवी ने बताया कि तैयारी को लेकर शनिवार को 11 बजे कार्यकर्ताओं की बैठक होगी. उन्होंने बताया कि विधानसभा सम्मेलन में जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, नरेंद्र राम यादव, चंदेश्वरी प्रसाद चंद्रवंशी, सदर विधायक पूनम देवी यादव आदि […]
