अधिकार सम्मेलन 18 को, तैयारी पूरी

खगडि़या. स्थानीय केएन क्लब के सभागार में गुरुवार को चंद्रवंशी समाज के लोगों ने विराट चंद्रवंशी राजनैतिक अधिकार महा सम्मेलन की तैयारी को लेकर बैठक की. अध्यक्षता राजू चंद्रवंशी ने की. उन्होंने कहा कि 18 जुलाई को राज्य के सभी जिलों में विराट चंद्रवंशी राजनीतिक अधिकार सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा. सह संयोजक दीपक चंद्रवंशी […]

खगडि़या. स्थानीय केएन क्लब के सभागार में गुरुवार को चंद्रवंशी समाज के लोगों ने विराट चंद्रवंशी राजनैतिक अधिकार महा सम्मेलन की तैयारी को लेकर बैठक की. अध्यक्षता राजू चंद्रवंशी ने की. उन्होंने कहा कि 18 जुलाई को राज्य के सभी जिलों में विराट चंद्रवंशी राजनीतिक अधिकार सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा. सह संयोजक दीपक चंद्रवंशी ने कहा कि चंद्रवंशी समाज के लोगों का प्रतिनिधित्व नहीं के बराबर है. आगामी विधान सभा के चुनाव में चंद्रवंशी सहित 45 प्रतिशत अति पिछड़ी जाति के लोग आबादी के समानुपात अधिक से अधिक संख्या में जीत सुनिश्चित करें. चंद्रवंशी राजनीतिक अधिकार सम्मेलन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें. मौके पर संजीव कुमार, विजय राज, प्रकाश राम रोशन, वीरो, चंद्रवंशी, बंटी चंद्रवंशी, सुमन चंद्रवंशी आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >