चौथा मैच बराबरी पर छूटा

फोटो है 12 मेंकैप्सन- परिचय प्राप्त करते अतिथि प्रतिनिधि, मानसीरेलवे मैदान में चल रहे डॉ राजेंद्र प्रसाद साह मेमोरियल सेवन साइड फुटबॉल टूनार्मेंट का चौथा मुकाबला बुधवार को बी भगत फुटबॉल क्लब तथा राजा स्पोर्ट्स क्लब के बीच खेला गया. मैच 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ. मैच के पूर्व मुख्य अतिथि अंजनी झा ने […]

फोटो है 12 मेंकैप्सन- परिचय प्राप्त करते अतिथि प्रतिनिधि, मानसीरेलवे मैदान में चल रहे डॉ राजेंद्र प्रसाद साह मेमोरियल सेवन साइड फुटबॉल टूनार्मेंट का चौथा मुकाबला बुधवार को बी भगत फुटबॉल क्लब तथा राजा स्पोर्ट्स क्लब के बीच खेला गया. मैच 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ. मैच के पूर्व मुख्य अतिथि अंजनी झा ने दोनों टीमों के खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त किया. मध्यांतर के पूर्व बी भगत क्लब के गणेश ने गोल कर टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी. मध्यांतर के बाद खेल के अंतिम समय में राजा स्पोर्ट्स क्लब के मो अनवर ने एक गोल मार कर मैच को बराबरी पर ला दिया. अंतत: मैच 1-1 की बराबरी पर ही समाप्त हुआ. मुख्य निर्णायक रोशन गुप्ता एवं सहायक निर्णायक शंकर सिंह व दयानंद राम थे. उद्घोषक चंद्रगुप्त कुमार व विनय कुमार थे. मौके पर गुड्डू यादव सनमुन कुमार, पंकज भगत, पिंटू श्रीवास्तव, रविश कुमार, गुंजन कुमार, मिथुन, त्रानेश, विपिन, श्रीराम आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >