परबत्ता हाट से मुजाहिदा मसजिद के पास दो अपराधी बाइक स्टार्ट कर मौके की ताक में बैठे थे. कुंदन चौधरी के नजदीक पहुंचते ही दोनों अपराधी झपट्टा मार कर उनके पॉकेट से रुपये छीन कर बाजार होते हुए करना की ओर भाग निकले. घटना इतनी तेजी से हुई की किसी को संभलने का मौका नहीं लगा. घटना की जानकारी मिलने पर परबत्ता थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार घटनास्थल पर एवं आस-पास के लोगों से पूछताछ के बाद घंटों बैंक के सीसीटीवी फुटेज को खंगालते रहे. सूत्रों के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध को चिह्न्ति कर लिया गया है तथा उसके स्थानीय नहीं होने की जानकारी मिल रही है.
लेफ्टिनेंट से डेढ़ लाख छीने
परबत्ता: प्रखंड मुख्यालय स्थित परबत्ता हाट में मंगलवार को बेखौफ अपराधियों ने एक फौजी से दिन दहाड़े डेढ़ लाख रुपये छीन कर पुलिस को चुनौती दे दी. मंगलवार दोपहर करीब दो बजे गोविंदपुर पंचायत अंतर्गत कन्हैयाचक गांव निवासी अवधेश चौधरी के पुत्र लेफ्टिनेंट कुंदन चौधरी ने परबत्ता हाट स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से […]

परबत्ता: प्रखंड मुख्यालय स्थित परबत्ता हाट में मंगलवार को बेखौफ अपराधियों ने एक फौजी से दिन दहाड़े डेढ़ लाख रुपये छीन कर पुलिस को चुनौती दे दी. मंगलवार दोपहर करीब दो बजे गोविंदपुर पंचायत अंतर्गत कन्हैयाचक गांव निवासी अवधेश चौधरी के पुत्र लेफ्टिनेंट कुंदन चौधरी ने परबत्ता हाट स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से डेढ़ लाख रुपये निकाल कर साइकिल से घर जा रहे थे.
स्थानीय लोगों ने बताया की घटना के समय पुलिस अपराधियों के भागने वाले रास्ते में ही वाहन चेकिंग कर रही थी. पर, अपराधी इस चेक प्वाईंट पर रुकने की बजाय तेज गति से निकल गये और पुलिसकर्मियों को आभास भी नहीं हुआ कि वे घटना को अंजाम देकर भाग रहे हैं.
पहले भी हुई हैं ऐसी घटनाएं
प्रखंड मुख्यालय स्थित परबत्ता बाजार में इस प्रकार की कई घटनाएं हो चुकी हैं, जिसमें अपराधी बैंक से राशि निकासी के बाद लौटते लोगों से रुपये से भरा थैला लेकर चलते बने. कुछ दिन पहले भी एक महिला से 35 हजार रुपये छीन कर अपराधी भाग गये थे. इससे पहले शिक्षक अरुण कुमार, राज कुमार साह के साथ भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं.