परबत्ता. प्रखंड के सभी विद्यालयों में शीघ्र ही छात्र-छात्राओं का आधार कार्ड बनाया जायेगा. शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव ने सभी डीइओ को पत्र भेज कर इसका अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है. पत्र के अनुसार भविष्य में छात्रवृत्ति, पोशाक समेत सभी योजनाओं की राशि सीधे लाभुकों के खाते में डाली जायेगी. इसके लिये सभी छात्रों का आधार कार्ड पूर्व से बनाना जरूरी है. विद्यालय में छात्रों से संबंधित सभी जरूरी सूचना विद्यालय में संधारित रहते हैं. इस संधारित सूचना को विहित प्रपत्र में संग्रहित कर आधार कार्ड बनाने वाली एजेंसी को उपलब्ध कराने की योजना है. शीघ्र ही सभी विद्यालयों को यह मुद्रित प्रपत्र उपलब्ध करा दिया जायेगा. इसी आलोक में सभी विद्यालय प्रधानों से यह अपेक्षा की गयी है कि वे इसमें अपेक्षित सहयोग करें. सर्व शिक्षा अभियान के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने सभी बीइओ को अनुपालन करने का निर्देश दिया है.
विद्यालयों में बनेगा छात्र-छात्राओं का आधार कार्ड
परबत्ता. प्रखंड के सभी विद्यालयों में शीघ्र ही छात्र-छात्राओं का आधार कार्ड बनाया जायेगा. शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव ने सभी डीइओ को पत्र भेज कर इसका अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है. पत्र के अनुसार भविष्य में छात्रवृत्ति, पोशाक समेत सभी योजनाओं की राशि सीधे लाभुकों के खाते में डाली जायेगी. इसके लिये सभी […]
