चौथम. अंचलाधिकारी निशांत कुमार ने डुमरी घाट पर मंगलवार से नि:शुल्क चार सरकारी नावों का परिचालन शुरू करवाया. सरकारी नावों की पहचान के लिए उस पर लाल झंडे लगाये गये हैं. सीओ ने बताया कि सरकारी स्तर चलने वाले नावों एवं मल्लाहों का पंजीकरण किया गया है. चार-चार नाव उत्तरी व दक्षिणी घाट से चलायी जायेंगी. फिलहाल चार सरकारी नावों का परिचालन शुरू किया गया है. एक सप्ताह के अंदर चार और नावों का परिचालन शुरू कर दिया जायेगा. मौके पर अंचलाधिकारी ने निजी स्तर से चल रहे नावों के परिचालन में प्रशासनिक निर्देश के अनुपालन की जानकारी यात्रियों एवं स्थानीय लोगों से ली.
डुमरी घाट पर नि:शुल्क नाव का परिचालन शुरु
चौथम. अंचलाधिकारी निशांत कुमार ने डुमरी घाट पर मंगलवार से नि:शुल्क चार सरकारी नावों का परिचालन शुरू करवाया. सरकारी नावों की पहचान के लिए उस पर लाल झंडे लगाये गये हैं. सीओ ने बताया कि सरकारी स्तर चलने वाले नावों एवं मल्लाहों का पंजीकरण किया गया है. चार-चार नाव उत्तरी व दक्षिणी घाट से चलायी […]
