बेलदौर. थाना क्षेत्र के स्थानीय तिलाठी चौक के समीप पेड़ के नीचे आराम कर रहे एक राहगीर का रुपये से भरा थैला उचक्कालेकर फरार हो गया. सोमवार की दोपहर स्थानीय बाजार स्थित स्टेट बैंक की शाखा से बोबिल गांव निवासी घनश्याम साह 11 हजार रुपये निकाल कर थैले में रख कर घर जा रहे थे. इसी दौरान तिलाठी चौक समीप उन्हें प्यास लगी. वह समीप के पेड़ की छांव में बैठ कर आराम करने लगे. उनकी पत्नी सावित्री देवी पानी लाने गयीं. आराम कर रहे नि:शक्त घनश्याम प्रसाद को अकेला पाकर उचक्का रुपये का थैला लेकर फरार हो गया. इसके बाद रोती बिलखती सावित्री थाने पहुंची और थानाध्यक्ष को मामले से अवगत कराया. पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी थी.
उचक्के ने उड़ाये 11 हजार रुपये
बेलदौर. थाना क्षेत्र के स्थानीय तिलाठी चौक के समीप पेड़ के नीचे आराम कर रहे एक राहगीर का रुपये से भरा थैला उचक्कालेकर फरार हो गया. सोमवार की दोपहर स्थानीय बाजार स्थित स्टेट बैंक की शाखा से बोबिल गांव निवासी घनश्याम साह 11 हजार रुपये निकाल कर थैले में रख कर घर जा रहे थे. […]
