फोटो 7 में कैप्सन- बैठक में मौजूद नगर सभापति मनोहर कुमार यादव.प्रतिनिधि, खगडि़याशहर को चकाचक बनाने के लिए नगर परिषद ने कवायद तेज कर दी है. इसी के तहत मंगलवार को नगर परिषद परिसर स्थित सभा भवन में सशक्त स्थायी समिति की बैठक में कई प्रस्ताव पारित किये गये. इसमें नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्डों की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक को सड़क किनारे जमा होने वाले कूड़े-कचरे को अविलंब उठाने को कहा गया. साथ ही अस्थायी रूप से जलजमाव वाले क्षेत्रों में अविलंब जलनिकासी का उपाय करने, शहरी इलाके में बनाये गये नाले के ऊपर लगे स्लैब को बदलने के अलावा पानी टंकी मरम्मत कराने का निर्णय लिया गया. साथ ही गत बैठक में पारित प्रस्ताव को सर्वसम्मति से संपुष्ट किया गया. मौके पर नगर उपसभापति राजकुमार फोगला, सशक्त स्थायी समिति के सदस्य रविश चंद्र, नगर कार्यपालक पदाधिकारी सुधीर कुमार, वार्ड पार्षद हेमा भारती, विष्णु अग्रवाल, विनय पटेल, पप्पू यादव, नगर प्रबंधक रविश चंद्र वर्मा, विकास कुमार, रणवीर कुमार, राजीव रंजन, अमरनाथ झा आदि मौजूद रहे.
कूड़ा-कचरा अविलंब उठाने का निर्देश
फोटो 7 में कैप्सन- बैठक में मौजूद नगर सभापति मनोहर कुमार यादव.प्रतिनिधि, खगडि़याशहर को चकाचक बनाने के लिए नगर परिषद ने कवायद तेज कर दी है. इसी के तहत मंगलवार को नगर परिषद परिसर स्थित सभा भवन में सशक्त स्थायी समिति की बैठक में कई प्रस्ताव पारित किये गये. इसमें नगर परिषद क्षेत्र के सभी […]
